ईरान में युद्ध के बादल, भारत सरकार ने जारी की सख्त 'एडवाइजरी'; भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह
नई दिल्ली / तेहरान — 23 फरवरी, 2026 पश्चिम एशिया (West Asia) में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालातों और युद्ध की आहट के बीच, भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक हाई-अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आपातकालीन परामर्श (Advisory) जारी करते हुए सभी भारतीयों से "उपलब्ध सभी साधनों" का उपयोग कर तुरंत ईरान छोड़ने का आग्रह किया है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका द्वारा दी गई 15 दिनों की समय सीमा समाप्त होने वाली है और ईरान के भीतर भी आंतरिक विद्रोह की खबरें तेज हो गई हैं।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका द्वारा दी गई 15 दिनों की समय सीमा समाप्त होने वाली है और ईरान के भीतर भी आंतरिक विद्रोह की खबरें तेज हो गई हैं।